मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निरस्त किया दमोह में होने वाला रोड शो, पार्टी करेगी डोर टू डोर संपर्क

सीएम शिवराज सिंह चौहान

दमोह , आशीष कुमार जैन । मध्यप्रदेश (MP) में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने दमोह उपचुनाव में आज बुधवार को प्रस्तावित अपना रोड शो (Road Show) निरस्त कर दिया है।  उनका कहना है कि रोड शो में बहुत लोगों के जुटने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोगों से डोर टू डोर संपर्क करेगी। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) April 14, 2021

उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से ही दमोह के मतदाताओं से अपील की कि मैं दमोह आपके बीच आने वाला था लेकिन हालात को देखते हुए मैं नहीं आ पा रहा हूँ मुझे ऑक्सीजन , रेमडेसिविर इंजेक्शन आदि की व्यवस्था करनी है।  लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं भले ही आपके पास नहीं आ पा रहा हूँ लेकिन आपका ही हूँ।  मैं दमोह के विकास का आपको वचन देता हूँ आप भारतीय जनता पार्टी को ही वोट दें।

ये भी पढ़ें – बीजेपी विधायक ने प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर खड़े किए सवाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews