मध्य प्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना

मध्य प्रदेश में बदला मौसम,  इन जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) में मौसम (Weather) का मिजाज बदल गया है| रविवार सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए रहे| हवाओं का रुख बदलने के कारण ठण्ड से जरूर राहत मिली है, लेकिन नमी बढ़ने से बादल छाने लगे हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ने लगी हैं। फिलहाल मौसम ऐसा ही रहने वाला है|अगले 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों में बारिश (Rain) और ओले गिरने की संभावना है|

अरब सागर से मिल रही नमी के कारण प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बरसात होने के आसार बने हुए हैं। मौसम का यह बदलाव बुधवार तक बना रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम केंद्र भोपाल ने कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है|

मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर एवं चम्बल संभागों के जिलों में तथा रतलाम, अगर, शाजापुर, नीमच, मंदसौर एवं राजगढ़ जिलों में गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है| वहीं चम्बल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, गुना नीमच मंदसौर जिलों में ओले भी गिर सकते हैं| साथ ही बिजली चमकने के भी आसार हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews