CM ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का बढ़ाया हौंसला, बोले-कोरोना को हर हाल में हराएंगे

CM ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का बढ़ाया हौंसला, बोले-कोरोना को हर हाल में हराएंगे

भोपाल।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बीच उनके साथ रहकर उनके देखभाल कर रही आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम को सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोन कर उनके हालात का जायजा लिया और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान हुए चर्चा में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वह स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अन्य लोगों के इसी संकल्प से कोरोना को हराएंगे।

दरअसल सोमवार को मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल इंदौर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से फोन पर चर्चा की। अपनी चर्चा में उन्होंने भोपाल इंदौर एवं समस्त क्षेत्र के एएनएम का धन्यवाद करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग सब अपने संकल्प के साथ खड़े हैं। भारत इसी संकल्प के दम पर कोरोना जैसी महामारी से बाहर आएगा। वहीं उन्होंने कार्यकर्ता से बात करते हुए उनसे उनके हालात का भी जायजा लिया। जहां उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से पूछा कि उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी तो नहीं।

बता दे कि पूनम पांडे एएनएम कार्यकर्ता भोपाल के कोविड19 पॉजिटिव एरिया में काम कर रही हैं। वही दीपशिखा गंगराड़े एएनएम इंदौर के साथ ज्योतिका चतुर्वेदी कोरोना पॉजिटिव एरिया में लोगों के इलाज के लिए लगी हुई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews