CM शिवराज आज करेंगे इस बड़ी योजना का शुभारम्भ, रोडमैप हुआ तैयार

CM शिवराज आज करेंगे इस बड़ी योजना का शुभारम्भ, रोडमैप हुआ तैयार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को साकार करने की कोशिश में जुट गए हैं। जिसके लिए अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप(Road Map of Self-reliant Madhya Pradesh) तैयार कर लिया गया है। इस योजना में आगे के तीन साल का रोडमैप तैयार किया जाएगा। रोडमैप बनाने के लिए कोर समिति का गठन भी किया गया है। जिसमें ACS आईसीपी केशरी टीम लीडर बनाये गए हैं। इसी तर्ज पर आज सीएम शिवराज मध्यप्रदेश विकास का रोडमैप जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11 बजे वेबीनार की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग विषयों पर 8, 10 और 11 अगस्त को भी वेबीनार के आयोजन किये जाएंगे। आज शुक्रवार को होने वाले वेबिनार में सीएम शिवराज प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात कर सकते हैं इसके साथ ही दूसरे सत्र में जल, पर्यटन, ऊर्जा, सड़क,परिवहन और शहरी विकास के विषयों पर चर्चा होगी।कार्यक्रम के अंतिम सत्र में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे।

इससे पहले सीएम शिवराज ने कहा था कि आत्मनर्भर भारत के तहत ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की और हमारे कदम बढ़ेंगे जिसके माध्यम से प्रदेश के किसानों को उनकी फसल का अधिक से अधिक मूल्य उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही लोकल को वोकल(Local to Vocal) बनाने की तर्ज पर प्रत्येक जिले में उसकी विशिष्टता की पहचान की जा रही है। जिसे विकसित कर उस जिले में लघु कुटीर उद्योग की स्थापना की जा सके। वही प्रदेश के विभिन्न जिलों के विभिन्न ग्रामों में शिक्षा के गुणवत्ता को दुरुस्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मध्य प्रदेश के पास कच्चे मालों की खान है। जिसका उपयोग मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लिए करेगा।

बता दें कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की कार्य योजना के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से जहां सुझाव मांगे गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे संसाधनों का उपयोग कर प्रदेश में लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके साथ ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना के तहत निजी भूमि पर वृक्ष लगाकर वनीकरण को भी बढ़ावा देने की योजना है। जिसकी शुरुआत अब सीएम शिवराज वेबिनार की प्रस्तुति के साथ करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews