कांग्रेस का Tweet अटैक- आखिर मंत्रिमंडल गठन से क्यों बच रही शिवराज सरकार

कांग्रेस का Tweet अटैक- आखिर मंत्रिमंडल गठन से क्यों बच रही शिवराज सरकार

भोपाल।

प्रदेश में बीजेपी की सरकार को सत्ता में आए एक हफ्ता होने को आया है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज ने मंत्रिमंडल का गठन नही किया है, जिसको लेकर विपक्ष सरकार की जमकर घेराबंदी कर रहा है।विपक्ष बार बार सवाल उठा रहा है कि लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर के बीच शिवराज अकेले ही सरकार चला रहे है, शिवराज को जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार करना चाहिए। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सरकार पर मंत्रिमंडल गठन को लेकर चुटकी ली है।सलूजा का कहना है कि पता नहीं क्यों शिवराज सरकार मंत्रिमंडल गठन से बच रही है। सलूजा के इस ट्वीट अटैक ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।वही एक नई बहस को जन्म दे दिया है।हालांकि सत्ता पक्ष की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।

दरअसल रविवार को ट्वीट करते हुए कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। सलूजा ने अपने ट्वीट में कहा है कि ।एमपी में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलावार व्यवस्था को देखते हुए शीघ्र ही मंत्रीमंडल का गठन होना चाहिये।सोशल नेटवर्किंग के इस दौर में यह गठन विडीओ कॉन्फ़्रेन्सिंग से भी किया जा सकता है।जितने ज़्यादा हाथ होंगे , उतनी ही व्यवस्था सुचारु होगी।पता नहीं क्यों इससे बचा जा रहा है। इससे पहले सलूजा ने लिखा था कि भले कोरोना के कारण सब कुछ रुक गया हो लेकिन शिवराज सरकार में एक चीज़ प्रतिदिन चालू है वो है ट्रांसफ़र उद्योग और ट्रांसफ़र संशोधन उद्योग भी

इससे पहले एमपी कांग्रेस के ट्वीटर हैंडलर से शिवराज सरकार पर हमला बोला गया था। इसमें कहा गया था कि कोरोना से मप्र में मौतें हो रही हैं,और यहां एक पूरी सरकार तक नहीं।
शिवराज ही मुख्यमंत्री,शिवराज ही स्वास्थ्य मंत्री,शिवराज ही गृह मंत्री, शिवराज ही पूरी कैबिनेट
शिवराज ही रणनीतिकार,शिवराज ही पूरी सरकार। मोदी जी,संकट की घड़ी में जनता से किस बात का बदला। अब देखना है कि कांग्रेस की लगातार घेराबंदी और लॉक डाउन के बीच शिवराज सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कबतक और कैसे करती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews