बीजेपी के ‘मैं भी शिवराज’ के जवाब में शुरू हुआ कांग्रेस का ‘मैं भी मर्यादा पुरुषोत्तम’ कैंपेन

main-bhi-banunga-maryada-purushottam

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 सीटों पर होने वाला उपचुनाव (Byelection) अब रोचक मोड़ पर आ गया है, मतदान का दिन नजदीक आते ही वार पलटवार तेज हो गया है| उपचुनाव की जंग में अब ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ की एंट्री भी हो गई है| भाजपा (BJP) के “मैं भी हु शिवराज” के जवाब में कांग्रेस (Congress) की ओर से सोशल मीडिया पर “मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम” कैंपेन शुरु किया गया है।

दरअसल, कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें भूखे नंगे घर का और कमलनाथ को देश का दूसरा नंबर का उद्योगपति बताया था| इसके बाद से भाजपा ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया और मंगलवार को बीजेपी ने इसके विरोध में एक कैंपेन शुरू कर दिया था| बीजेपी का कहना था कि “अगर गरीब होना गुनाह है तो मैं भी शिवराज.” इस कैंपेन की शुरू होने की जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीटर पर #MaiBhiShivraj करके दी थी|

अब इसके पलटवार में कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर “मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम” अभियान चला रहे हैं| सोशल मीडिया पर कैंपेन का पोस्टर वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की फोटो लगाकर लिखा गया है- “मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम”। इसको कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार शेयर कर रहे हैं|

Poster War

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews