Corona Effect: एमपी में नही होंगे छात्र संघ चुनाव और युवा उत्सव

Corona Effect: एमपी में नही होंगे छात्र संघ चुनाव और युवा उत्सव

भोपाल। शरद व्यास।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के सभी विश्वविद्यालयों(universities) समेत प्रदेश के सभी कॉलेजों(colleges) में नही होगा युवा उत्सव, उच्च शिक्षा विभाग(Higher Education Department) ने छात्र संघ चुनाव( Students Union) पर भी रोक लगा दी है। असल मे यह निर्णय कोरोना के संक्रमण(corona infections) के चलते लिया गया है। जी हां प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों(private colleges) में इस साल छात्र संघ चुनाव और युवा उत्सव नहीं होंगे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण उच्च शिक्षा विभाग को यह निर्णय छात्र हित में लेना पड़ा है।

गौरतलब है कि हर हर वर्ष अगस्त-सितंबर माह में युवा उत्सव होना प्रस्तावित रहता है। जबकि अक्टूबर-नवंबर में छात्र संघ चुनाव कराना प्रस्तावित किया गया था। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण विभाग अब तक प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों में एडमिशन ही नहीं करा सका है। लिहाजा अब विभाग की प्राथमिकता कॉलेजों में एडमिशन कराने की रहेगी।

इसके बाद यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार एक सितंबर से कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जाना है उच्च शिक्षा विभाग के एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक अगस्त सितंबर में युवा उत्सव आयोजित होता है। इसमें प्रदेश भर के 512 कॉलेज और सभी सात विवि के छात्रों को करीब डेढ़ दर्जन विधाओं में अपना हुनर दिखाते थे। लेकिन इस साल छात्र इन सभी गतिविधियों में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews