जेल में Corona विस्फोट, एक साथ मिले 21 Positive, मचा हड़कंप

जेल में Corona विस्फोट, एक साथ मिले 21 Positive, मचा हड़कंप

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

तीन दिन की खामोशी के बाद सोमवार को जिले में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कोरोना संक्रमण के 25 नये पॉजिटिव केस मिले हैं। इस विस्फोट में सबसे ज्यादा धमक पचौर में स्थित जिला जेल में हुई है। दरअसल, पचौर जेल में कोरोना के एक साथ 21 पॉजिटिव केस मिले हैं। ये सभी कोरोना पॉजिटिव जेल के बंदी हैं। जिसमें 6 महिला और 15 पुरूष शामिल बताये जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला जेल में लगभग 25 कैदियों के ही सैम्पल कलेक्ट कर टेस्टिंग के लिये रीवा भेजे गये थे और इनमें से 21 बंदियों की रिपोर्ट अब जब पॉजिटिव आयी है। इससे जिला जेल में कोरोना संक्रमण के उस भयावह मंजर का अंदाजा लगाया जा सकता है। जो जिले के लिये भी घातक साबित हो सकता है। इसलिये इन हालातों के बारे में सोचकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कोरोना संक्रमित मिले बंदियों की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने में सक्रिय हो गये हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव मिले जिला जेल पचौर के बंदियों से ही जिले में कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या का भी शतक पूरा हो गया है। अब जिले में कोरोना के पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 114 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आयी रिपोर्ट में बंदियों के अलावा 4 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें 2 दुधिचुआ निवासियों में 49 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक और सासन निवासी 32 वर्षीय युवक, निगरी-निवासी निवासी 28 वर्षीय युवक शामिल हैं। इन सभी को 108 एम्बुलेंस के द्वारा नजदीकी आइसोलेशन वार्ड व कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews