Corona in MP :2 बार कोमा और 12 बार रिपोर्ट पॉजिटिव…फिर भी दी कोरोना को मात

Corona in MP :2 बार कोमा और 12 बार रिपोर्ट पॉजिटिव…फिर भी दी कोरोना को मात

भोपाल/जबलपुर।

कहते है अगर कभी ना हार मानने का जुनून और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। कुछ इसी तरह की मिसाल दी है एमपी के जबलपुर की एक युवती ने।युवती ने 12 बार रिपोर्ट पॉजिटिव ना सिर्फ कोरोना संक्रमण को मात दी, बल्कि 2 बार कोमा में जाकर भी लौट आई।इस दौरान युवती को कई बार ऑक्सीजन भी लगाना पड़ा, लेकिन उसने हार नही मानी और दोनों जंग को जीत लिया।युवती के इस हौंसले को डॉक्टर्स भी लोहा मानरहे है ।

दरअसल, जिले के विजयनगर निवासी एक युवती न्यूरोमाइलाइटिस ऑप्टिका यानि एनएमओ नामक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित है।बीते महिने वह सर्दी-खांसी से पीडित हुई तो वह शहर स्थित दो निजी अस्पतालों में गई थी। वहां से उसे विक्टोरिया अस्पताल रेफर किया गया था और फिर कोरोना की जांच की गई लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन जब दोबारा तबीयत खराब हुई तो उसके दोबारा थ्रोट स्वाब के सैंपल लिए गए तो कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद उसे एडमिट कर लिया गया और फिर करीब 14 दिन बाद सैंपल की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। ऐसा करीब 12 बार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई , इस दौरान मेडिकल के कोविड केयर वार्ड में 39 दिन भर्ती रही युवती 2 बार कोमा में गई, कई बार ऑक्सीजन लगाना पड़ा, बावजूद इसके उसने कोरोना को मात दे दी ।

कोरोना की अंतिम दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे कोरोना मुक्त होने का प्रमाण पत्र देकर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के उपचार के लिए मेडिकल के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews