Corona Update: इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2900 पार, 101 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

Corona Update: इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2900 पार, 101 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

इंदौर।आकाश धोलपुरे

आने वाले समय मे इंदौर को कोरोना के साथ ही अपना जीवन गुजारना पड़ सकता है क्योंकि रोज आ रहे संक्रमित केस तो ये ही बता रहे है। लिहाजा ऐसे में प्रशासन भी नई योजना के साथ कोरोना की लड़ाई की तैयारी कर रहा है ये ही वजह है लॉक डाउन 4.0 के दौरान प्रशासन उन जरूरी सेवाओ को धीरे धीरे कर आम जिंदगी के हिसाब से मुहैया कराने की कोशिश में जुट चुका है। दरअसल, इंदौर में प्रतिदिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे जिसके चलते संक्रमितों का आंकड़ा 2900 पार कर गया है। इधर, कोरोना संक्रमित 83 नए केस सामने आए लेकिन इस बीच राहत की बात ये है कि शुक्रवार को 101 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे और अब तक कोरोना की जंग जीतने वालों की संख्या 1400 के करीब जा पहुंची है।

शुक्रवार रात को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में 83 नये कोरोना संक्रमित सामने आए है जिसके बाद इंदौर में कुल पॉजिटिव लोगो की संख्या 2933 तक जा पहुंची है जिनमे से 1381 लोग अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके है वही इलाजरत वास्तविक पॉजिटिव मरीजो की संख्या 1451 है। इधर, शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 2 लोगो की जान चली गई जिसके बाद मरने वालों की संख्या 111 पर जा पहुंची है। इधर,कोरोना के इलाज के बाद कोरोना को हराने वाले 101 लोगो को शुक्रवार को शहर के अलग अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया वही 16 लोग क्वारेंटाइन सेंटर्स से डिस्चार्ज किये गए। बता दे कि इंदौर में शुक्रवार को 926 सैम्पल की जांच की गई जिनमें से 83 पॉजिटिव और 841 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जहां कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 111 तक जा पहुंची है वही इंदौर में पॉजिटिव मरीजो का कुल आंकड़ा 2900 पार कर 2933 तक जा पहुँचा है।

इंदौर का कोरोना अपडेट

नेगेटिव रिपोर्ट 841

नए पॉजिटिव 83

कुल पॉजिटिव 2933

कोरोना से मृत्यु 2

कुल मृत्यु 111

कुल सैम्पल रिपोर्ट 28351

शुक्रवार को डिस्चार्ज 101

कुल डिस्चार्ज 1381

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews