Coronavirus: MP में कोरोना का कहर, अब इंदौर सांसद के भाई-भाभी पॉजिटिव

Coronavirus: MP में कोरोना का कहर, अब इंदौर सांसद के भाई-भाभी पॉजिटिव

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

इंदौर में कोरोना किस कदर अपने पैर पसार रहा है इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार रात को आए मेडिकल बुलेटिन से साफ हो गया है। दरअसल, शुक्रवार रात को 153 नए कोरोना आये है जिसके बाद एक तरह से ये साफ हो चला है कि कोरोना ने तेजी से पलटी मारी है। पहले इसकी जद में साँवेर क्षेत्र में कांग्रेस के लिए खुद को मजबूत दावेदार मानने वाले एक कांग्रेस नेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनका इलाज इंदौर के बड़े निजी अस्पताल में जारी है। वही अब एक बड़ी खबर ये निकलकर सामने आ रही है कि हाल ही में दिल्ली से लौटे इंदौर सांसद शंकर लालवानी के परिजन अब कोरोना की चपेट में आ चुके है। इंदौर सांसद के भाई और भाभी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। जिसके बाद शहर में सोशल मीडिया पर मैसेज का दौर शुरू हो चुका है।दरअसल, इंदौर सांसद अपने भाई के घर के नजदीक ही रहते है लिहाजा अब उन्हें भी अपने घर मे क्वारेंटाइन होना पड़ सकता है। इसके पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोविड पॉजिटिव आने से सनसनी फैल गई थी और अब इंदौर सांसद के परिजनों पर कोरोना के अटैक से हड़कम्प मचा हुआ है। लेकिन एम.पी. ब्रेकिंग न्यूज आपसे अपील करता है कि आप पैनिक न ले और कोविड के निर्देशों का पालन करे क्योंकि बचाव ही सुरक्षा का एक बड़ा जरिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews