Coronavirus In MP: इंदौर-भोपाल में कोरोना का कोहराम, 282 फिर पॉजिटिव

Coronavirus In MP: इंदौर-भोपाल में कोरोना का कोहराम, 282 फिर पॉजिटिव

भोपाल/इंदौर।
एमपी (MP) में दिनों दिन कोरोना का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।पिछले 24 घंटे में 704 नए मरीज मिले है, जिसके बाद आंकडा 21082 पहुंच गया है और अबतक 698 की मौत हो चुकी है। रोजाना बढ़ते आंकड़ों ने शासन-प्रशासन को चिंता में डाल दिया है।खास करके इंदौर, भोपाल, ग्वालियर जैसे बड़े जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक बार फिर शनिवार को इंदौर और भोपाल (Indore-Bhopal) में बड़ा विस्फोट हुआ है।देर रात जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर में जहां 145 कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मिले है वही भोपाल में 137 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इससे पहले शनिवार को इंदौर में 123 और भोपाल में 113 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर में शुक्रवार को 113 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और आज 137 संक्रमित पाए गए है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब 100 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसे मिलाकर शहर में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4000 के पार हो गया है वही अबतक 129 की मौत हो चुकी है।वही इंदौर में भी हालात गंभीर बने हुए है। आज 145 की रिपोर्ट की पॉजिटिव आई है और 4 की मौत हो गई है, जिसके बाद आंकड़ा 6 हजार के करीब पहुंच गया है और अबतक 288 की मौत हो चुकी है।मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा, अगस्त में कोरोना पीक पर आ सकता है। तब इंदौर में मरीजों की संख्या 13 हजार हो सकती है। उन्होंने चार हजार आईसीयू एवं ऑक्सीजन बेड तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले शहर में मई में पीक जैसे हालात बने थे, तब 2095 मरीज सामने आए थे। हर दिन 67 मरीज मिल रहे थे। जून में मरीज घटकर हर दिन 40 रह गए थे।

बता दे कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश भर में 704 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21082 हो गई। वहीं, अ​ब तक 14514 मरीज ठीक हो चुके हैं।9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 698 लोगों की मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews