BJP सांसद समेत 8 विधायकों को वारंट जारी, ये है पूरा मामला

BJP सांसद समेत 8 विधायकों को वारंट जारी, ये है पूरा मामला

मेरठ।

इन दिनों भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। आए दिन नेता विवादों में घिर रहे है और उनके खिलाफ एफआईआर और वारंट जारी हो रहे है। अब भाजपा सांसद, विधायक सहित 8 नेताओं के खिलाफ वारंट जारी किया है। जारी वारंट में सभी नेताओं को 6 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। मामले में कोर्ट ने वारंट की कॉपी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी भेजी है।

दरअसल, नौचंदी थाने में 2012 में धारा 188 और लोक प्रतिनिधि अधिनियम के तहत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था जबकि पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के खिलाफ सरधना थाने में केस दर्ज हुआ था। कोर्ट से जो वारंट जारी हुए हैं उनमें भाजपा नेता राहुल ठाकुर निवासी जागृति विहार, मेरठ दक्षिण से विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर निवासी शास्त्रीनगर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल निवासी शिवाजी मार्ग सिविल लाइन, सांसद राजेंद्र अग्रवाल निवासी शास्त्रीनगर, भाजपा नेता डॉ. चरण सिंह निवासी गांव लिसाड़ी, वरुण गोयल, नीरज मित्तल निवासी एफ ब्लॉक शास्त्रीनगर व चंद्रवीर सिंह निवासी दौराला हैं।

बता दे कि शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अंदर कमरे में बैठक चल रही थी जिसको चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला बताकर मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि इंडोर मीटिंग चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में नहीं आती है लेकिन उस समय प्रदेश में बसपा सरकार के नियुक्त किए अधिकारी तैनात थे। इसलिए मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में मैंने और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने जमानत करा ली थी और नियमित कोर्ट में उपस्थित हो रहे हैं। जारी वारंट में सभी नेताओं को 6 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। मामले में कोर्ट ने वारंट की कॉपी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी भेजी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews