शहरी इलाके में पहुंचे हिरण की मौत, घंटों तक नहीं पहुंचा वन अमला, वार्डवासियों में रोष

शहरी इलाके में पहुंचे हिरण की मौत, घंटों तक नहीं पहुंचा वन अमला, वार्डवासियों में रोष

दमोह।गणेश अग्रवाल

जिला मुख्यालय के सिविल वार्ड नंबर 1 शोभा नगर इलाके में एक हिरण मृत हालत में मिलने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. दरअसल यह इलाका दमोह के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है. ऐसे हालात में सुबह सुबह एक हिरण के मृत हालत में पड़े होने तथा उस हिरण को कुत्तों द्वारा नोचे जाने की घटना सामने आई है. वही मामले की जानकारी वन अमले को दिए जाने के बावजूद भी काफी देर तक बन अमले ने सुध नहीं ली. जिस कारण से स्थानीय निवासियों में और रोष भी व्याप्त है.

सिविल वार्ड नंबर 1 शोभा नगर क्षेत्र के लोगों को स्थानीय बच्चों ने जानकारी दी, कि कॉलोनी में बने कुछ क्वार्टर के पीछे वाले खाली पड़े हिस्से में एक जानवर पड़ा हुआ है. जब लोगों ने वहां जाकर देखा तो पता चला कि वह हिरण है और उसके शव को कुत्ते नोच रहे हैं. यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यहां पर हिरण कैसे आया तथा वह कैसे मारा गया यह जांच का विषय है. वही वन अमले को जानकारी दिए जाने के बावजूद भी वार्ड वासियों के मुताबिक डेढ़ से 2 घंटे तक वन अमले का कोई भी कर्मी वहां पर हिरण को अपने कब्जे में लेने के लिए नहीं पहुंचा. वार्ड वासियों की चिंता है कि इलाके में कई जानवर आ जाते हैं और ऐसे हालात में भय भी बना रहता है. बीते कुछ महीनों पहले एक तेंदुए की दहशत ने भी इसी क्षेत्र के लोगों को सकते में डाल दिया था. हालांकि काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा जा सका था. आज मिला जानवर हिरण है जो सीधा साधा होता है. शाकाहारी प्राणी है, और किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाता. लेकिन वार्ड के लोगों की चिंता है कि इस तरह से जंगली जानवरों के शहरी क्षेत्रों में आने से खतरा बढ़ रहा है. वही थोड़ी देर बाद पहुंचे वन अमले ने हिरण को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews