DHAR: पुलिस मुठभेड़ में 2 की मौत, 2 घायल

DHAR: पुलिस मुठभेड़ में 2 की मौत, 2 घायल

धार।राजेश डाबी।

जिले के बाग थाना के बंधानिया गांव के नजदीक पुलिस व बदमाशो की मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत हो गई है तथा 2 से अधिक बदमाश घटनास्थल से फरार होना बताया जा रहा है।  पूरा मामला बीती रात का है जो बाग थाना के मगढ़दा गांव से जुड़ा है। जहां उमेश पिता धनसिंग नाम के कुख्यात बदमाश जिस पर पहले ही विभिन्न धाराओं में 20 अपराध बाग थाने में दर्ज है। अपनी पत्नी को लेने मगढदा गांव पहुंचा था। वहां उसने पत्नी व उसके परिजनों से मारपीट की एवं फायर किए।

जिसके बाद पत्नी के परिजनों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी। जिस पर डायल हंड्रेड के साथ बाग पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे देख बदमाश उमेश व उसके साथी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने उनका पीछा किया और बंधानिया गांव के पास बड़ी सुरानी नामक गांव में पुलिस और ग्रामीणों ने इन बदमाशों को घेर लिया। जिसमें आमने-सामने फायरिंग होने पर दो अज्ञात बदमाशों की पुलिस की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वही मुख्य अपराधी उमेश सहित बाकी बदमाश वहां से फरार होना बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से पुलिस ने चोरी की दो मोटर साइकिल भी जब्त की है। सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए थे। एवं घटना की पूरी छानबीन के बाद प्रेस को जानकारी दी। मृतको की अभी पहचान नहीं हो पाई है तथा उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वही पूरे मामले में जांच भी की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews