धार: चार अन्य लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जिले में 10 पहुंचा आंकड़ा

धार: चार अन्य लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जिले में 10 पहुंचा आंकड़ा

धार। राजेश डाबी।

धार जिले में भी अब प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पूर्व में जहाँ यह संख्या 6 थी। अब शुक्रवार को आई रिपोर्ट के बाद 10 तक पहुँच गयी हे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी से जुड़े ताजे मामले में चार लोगों की कोरोना संक्रमित आई है। इसी के साथ धार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10 हो चुकी है। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना मामले में धार में अब तक 10 लोग पाजीटिव पाए गए हैं। जिनमें धार के निजी अस्पताल की पॉजिटिव नर्स का भाई सहित भोज चिकित्सालय के बच्चो के वार्ड की 2 नर्स व् एक सफाईकर्मी की पहचान कोरोना पोजिटिव के रूप में हुई है। प्रशासन उनसे जुड़े क्षेत्रों को सील करने की तैयारी कर रहा है तथा जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews