Covid19 को ऐसे मात दे रहा DIG का डाइट प्लान, फल ट्रायल हो रहा सफल

Covid19 को ऐसे मात दे रहा DIG का डाइट प्लान, फल ट्रायल हो रहा सफल

इंदौर। आकाश धोलपुरे

कोविड19 के ईलाज को लेकर दुनिया बड़े – बड़े देश और उनकी मेडिकल टीम तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन कोरोना को हराने के लिए इंडिया याने भारत मे वो संसाधन उपलब्ध है। जिसके दम पर कोरोना को हराने का दावा किया जा सकता है। दरअसल, इंदौर डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने एम.पी.ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि उनके द्वारा किये गए फलो के सफल प्रायोगिक परीक्षण के दौरान होम क्वारेंटाइन हुए विभाग से जुड़े लोग अब कोरोना को मात दे चुके है।

हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया है कि विटामिन – C और फलों का सेवन करना कोई साइड इफेक्ट पैदा नही करता है। लेकिन बावजूद इसके किसी को किसी मरीज को लंग्स में ज्यादा तकलीफ है और सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो तो वो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने अब तक जिन लोगो को परिक्षणर रूपी सलाह दी है। वो कारगर साबित हुई है। लिहाजा इसके बाद उन्होंने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को भी फल परिक्षण की जानकारी दी है। इंदौर डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने साउथ ईस्ट एशिया में फल परीक्षण के सफल इलाज की कोरोना काल मे गहराई से रिसर्च की और पाया कि ऐसा इलाज वाकई कारगर साबित हो सकता है। लिहाजा उन्होंने डॉक्टर विश्वरूप चौधरी और उनकी टीम द्वारा किये गए परीक्षण के बाद महकमे के कुछ जवानों को उनके वजन के हिसाब डाइट प्लान दिया।

जिसके परिणाम ऐसे सामने आए कि वो खुद आश्चर्यचकित रह गए। अब वो कौन से फल है जिनसे आपकी इम्युनिटी पॉवर मजबूत हो सकती है और कैसे आप बुखार को महज 3 दिनों में मात दे सकते है। साथ ही डीआईजी इंदौर ने कैसे फल परीक्षण किया है। उसके लिए आपको खबर के अंत मे दिए गए वीडियो देखना जरूरी है। जिन्हें कोरोना काल मे एक संजीवनी के तौर पर देखा व माना जा सकता है। इन वीडियो को देखने के बाद डीआईजी इंदौर आने वाले दिनों में ना सिर्फ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के तौर पर बल्कि एक डॉक्टर के रूप में भी आपको नजर आ सकते है। वीडियो देखने के बाद आप कह सकते है कि डीआईजी इंदौर के कमाल ने कोरोना काल मे ऐसे मचाया धमाल। वीडियो देखें और जाने कि कौन से वो फल है जो फिलहाल सफल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews