Corona से हारे पूर्व मंत्री, इलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक लहर

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना वायरस(Coronavirus) देश में हर दिन नए नए रिकॉर्ड(record) कायम करता जा रहा है। आम आदमी के साथ-साथ अब हाई प्रोफाइल नेता(High profile leader), अभिनेता भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह 30 जुलाई को कोरोना की चपेट में आए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दरअसल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती को ट्रेड यूनियन का जाना माना नेता भी माना जाता है। 29 जुलाई को उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जहाँ तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दे कि दिवंगत आत्मा को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने संवेदना व्यक्त किए उन्होंने कहा है कि वह जनता के नेता थे। उन्होंने आजीवन कामगार वर्ग का प्रतिनिधित्व किया। उनकी विचारधारा अलग थी। वहीँ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने कहा, “पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए यह भारी नुकसान है। वह प्रभावशाली वक्ता थे. मैं उन्हें छात्र राजनीति के समय से ही जानता हूं। वह एसएफआई के राज्य सचिव हुआ करते थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews