कोरोना के डर से पूर्व मंत्री के PSO ने लगाई फाँसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा

कोरोना के डर से पूर्व मंत्री के PSO ने लगाई फाँसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा

रायपुर।

कोरोना महामारी(corona pandemic) से आजकल हर कोई परेशान है। वहीँ लॉकडाउन(lockdown) की वजह से लोगों के मानसिक संतुलनmental condition) पर भी फर्क पड़ रहा है। इसी बीच एक दिल दहला देने वाली घटना रायपुर से सामने आई है। जहाँ राज्यसभा सांसद(Rajya Sabha MP) व पूर्व मंत्री(former minister) रामविचार नेताम के पीएसओ(PSO) ने राजधानी रायपुर स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। प्लाटून कमांडर छत्रराम ने शांतिनजर सिंचाई कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में सुसाइड(suicide) कर लिया। पुलिस को मृतक के पास से एक सोसाइड नोट(suicide note) मिला है। जिस पर आत्महत्या के चौकाने वाला कारण सामने आये हैं। इसमें कोरोना से डरकर आत्महत्या करने की बात कही गई है।

दरअसल राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री रहे रामविचार नेताम के पर्सनल सिक्युरिटी ऑफिसर (पीएसओ) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव गुरुवार शाम को रायपुर के सिविल लाइंस स्थित सिंचाई कॉलोनी के सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने लाश के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसे आत्महत्या करने सेपूर्व पीएसओ छत्रराम ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है कि मेरे बच्चे और पत्नी का भविष्य बना देना। वहीँ उन्होंने लिखा है कि कोरोनावायरस संक्रमण के दौर में घर में खाली बैठे-बैठे बोर हो गए हैं। साथ ही कोरोना से भी भयभीत हैं। इस वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। मुझे घर पहुंचा देना, यही निवेदन है। नेताम जी, गृहमंत्री जी मैं कोरोना से डर गया हूं। मानसिक टेंसन हो गया है। जब से घर में रहकर बोर हो गया। हमेशा मानसिक तनाव में रहता हूं। मेरी पत्नी दामाद के घर भिलाई गई है। मेरा लड़का मेरे साथ में है। परेशानी मत होने देना। सब डिस्टर्व हो जाएंगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अब परिजना से इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक छतराम सायतोड़े राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के पीएसओ थे। दो दिन पहले पत्नी और लड़की भिलाई गई हैं। रायपुर में वह अपने लड़के के साथ रह रहे थे। गुरूवार को दोपहर 2 बजे छतराम अपने लड़के के साथ खाना खाया। इसके कुछ समय बाद लड़का अपने दोस्त से मिलने चला गया। शाम को जब वह वापस घर लौटा तो दरवाजा भीतर से बंद था। लगातार आवाज देने के बावजूद उसके पिताजी ने दरवाजा नहीं खोला। शाम करीब 6 बजे दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews