ग्वालियर नगर निगम की कचरा गाड़ी ने मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत, चालक फरार

bhopal news

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर नगर निगम की एक कचरा गाड़ी (Garbage Vehicle)ने 2 साल की मासूम (2 years minor death) को कुचल दिया। गाड़ी कचरा कलेक्शन के लिए गई थी, ड्रायवर को सड़क पर जा रही मासूम दिखाई नहीं दी और उसने उसपर गाड़ी चढ़ा दी। घटना के बाद ड्रायवर ने बच्ची को परिजनों को सौंपा और वहां से गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। ड्रायवर थोड़ी देर बाद दूसरी जगह गाड़ी खड़ी कर भाग गया।

ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 35 में कैलाश टॉकीज के पीछे गंगवाल भवन के सामने आज शनिवार को नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) की कचरा गाड़ी ने 2 साल की मासूम को कुचल दिया। बच्ची काव्या अग्रवाल सड़क पर थी लेकिन ड्रायवर साजिद खान को दिखाई नहीं दी और उसने बच्ची को रौंद दिया।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मप्र के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की भी संभावना

हालांकि दुर्घटना का अंदेशा होते ही ड्रायवर ने ब्रेक लगाए लेकिन तब तक कचरा गाड़ी के दोनों पहिये मासूम के ऊपर से निकल चुके थे। ड्रायवर साजिद खान ने बच्ची की गोद में उठाया और फिर एक महिला की गोदी में देकर गाड़ी लेकर निकल गया। उसने थोड़ी दूर जाकर कचरा गाड़ी एक जगह खड़ी की और वहां से भाग गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमत में तेजी, नहीं बदले चांदी के रेट, ये हैं ताजा भाव

घटना की सूचना मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस को दी।  मौके पर वार्ड 35 का दरोगा पहुंचा और उसने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।  सफाई दरोगा का कहना है कि मुझे यहाँ न ड्रायवर मिला ना गाड़ी , मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी दी है , अब वरिष्ठ अधिकारी जो निर्देश देंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी। उधर पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।  पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – वैक्सीनेशन का आंकड़ा आज होगा 100 करोड़ पार, होगा Corona Theme Song लॉन्च

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews