कोरोना वैक्सीनेशन पर सरकार का बड़ा फैसला ,1 मार्च से 60 वर्ष के बुजुर्गों को लगेंगे टीके 

वैक्सीन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई राज्यों में फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की ख़बरों के बीच एक राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन (Vaccination) पर बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है।  इस फैसले का फायदा बुजुर्गों को अधिक होने वाला है। सरकार ने फैसला लिया है कि 1 मार्च से 45 साल से ऊपर के बीमार लोगों को और 60 साल से अधिक के बुजुर्गों को मुफ्त टीका लगाया जायेगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्र सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि  देश में कोरोना का वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) जारी है इसी क्रम में 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का वैक्सीनेशन (Vaccination) होगा इसके अलावा  45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्हे कोई दूसरी बीमारी है उनका भी वैक्सीनेशन (Vaccination) 1 मार्च से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में इस समय दस करोड़ लोग से अधिक लोग 60 वर्ष की उम्र से अधिक हैं जिन्हें  इस वैक्सीनेशन (Vaccination) का लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ये वैक्सीनेशन (Vaccination) 10 हजार सरकारी और 20 हजार निजी अस्पतालों में बनाये गए वैक्सीनेशन सेंटर्स (Vaccination Centers ) पर 1 मार्च से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें – PM मोदी के “मैं देश नहीं बिकने दूंगा” वाले बयान पर कांग्रेस का तंज, कही ये बड़ी बात  

निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीनेशन फ़ीस का निर्धारण जल्दी होगा

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकारी केंद्रों पर वैक्सीनेशन (Vaccination) मुफ्त होगा और जो लोग प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन (Vaccination)करना चाहते हैं उन्हें चार्ज देना होगा। ये चार्ज कितना होगा इसपर जल्दी ही 2 – 3  दिन में फैसला ले लिया जाएगा स्वास्थ्य मंत्रालय इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews