GST Council Meeting: नए साल से पहले बड़ी राहत, 1 जनवरी से नहीं बढ़ेंगी कपड़ों पर GST दर

GST

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए साल से पहले और साल के आखिरी दिन आम आदमी को मोदी सरकार (Modi Government) ने बड़ी राहत दी है। मोदी सरकार ने कपड़ों पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 फीसदी (GST Tax) करने के फैसले को स्थगित कर दिया है।अब नई दरें 1 जनवरी से नहीं लागू होगी और रेडीमेड गारमेंट्स भी महंगे नहीं होंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather: आज इन जिलों में चलेगी शीतलहर, छाएगा कोहरा, इन राज्यों में भारी बारिश

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister of India) की अध्यक्षता में देश की राजधानी दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 46वीं बैठक (GST Council 46th Meeting) हुई, जिसमें टेक्सटाइल सेक्टर पर जो जीएसटी बढ़ाया गया था, लेकिन देश में अधिकांश राज्य सरकारें टेक्सटाइल सेक्टर व फुटवेयर उद्योग के विरोध के चलते उस फैसले को स्थगित किया जाएगा। GST परिषद की 46वीं बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि टेक्सटाइल पर जीएसटी बढ़ने के फैसले को स्थगित किया गया है।इस संबंध में फरवरी 2022 में विचार किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews