Commonwealth Games 2022 : गुरदीप सिंह ने जीता वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए 10वां मेडल

Commonwealth Games 2022 : गुरदीप सिंह ने जीता वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए 10वां मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारत ने वेटलिफ्टिंग में इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड 10वां मेडल अपने नाम किया। गुरदीप सिंह ने 109 कि.ग्रा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ये कारनामा किया। उन्होंने स्नेच राउंड में 167 कि.ग्रा और क्लीन एंड जर्क राउंड में 223 कि.ग्रा के साथ कुल 390 कि.ग्रा का भार उठाया।

— Team India (@WeAreTeamIndia) August 3, 2022

ऐसा रहा प्रदर्शन –

स्नेच राउंड

पहला प्रयास – 167 कि.ग्रा (असफल)
दूसरा प्रयास – 167 कि.ग्रा
तीसरा प्रयास – 173 कि.ग्रा (असफल)

क्लीन एंड जर्क राउंड

पहला प्रयास – 207 कि.ग्रा
दूसरा प्रयास – 215 कि.ग्रा (असफल)
तीसरा प्रयास – 223 कि.ग्रा

आपको बता दे, इस मेडल के साथ भारत के वेटलिफ्टिंग में कुल 15 पदक हो गए, जहां मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल वहीं संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी और विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल जबकि गुरुराजा पुजारी, हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews