Gwalior News : नशे की लत ने बेटे को बनाया पिता का दुश्मन, आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News : नशे की लत ने बेटे को बनाया पिता का दुश्मन, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर(gwalior) में शराब के नशे ने एक परिवार से उसका मुखिया छीन लिया, खास बात ये है कि हत्या करने वाला कोई और नहीं बेटा ही है। शराब के नशे में पिता पुत्र का झगड़ा हुआ जिसमें बेटे ने पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एक दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घायल पिता की मौत हो गई।  पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र (gwalior Police) की खलीफा कॉलोनी की है।  टीआई आरबीएस विमल के मुताबिक खलीफा कॉलोनी में कमलेश शर्मा अपने बेटे सुंदर लाल के साथ रहता था। पिता पुत्र दोनों मजदूरी करते थे। बेटा सुंदरलाल अपने पिता की अच्छे से देखभाल करता था।

ये भी पढ़ें – मशहूर शायर मुनव्वर राना का तालिबान के समर्थन में बयान, कहा- ‘वो आतंकी नहीं’

दो दिन पहले बेटा सुदंर लाल 1000 रुपये कमाकर लाया,  उसने वो पैसे घर में रख दिए। पिता  कमलेश ने बेटे के पैसों से शराब पी ली। बेटा जब घर आया और उसने पिता से पैसों के बारे में पूछा और जब उसे पता चला कि पिता ने उन पैसों की शराब पी ली तो वो भड़क गया।  बचे हुए पैसों की बेटा सुंदर भी शराब पी आया।  उसके बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।  इसी दौरान बेटे सुंदर ने पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मप्र में बदला मौसम, आज 22 जिलों में बारिश का अलर्ट

शोर सुनकर मकान मालिक और पड़ोसी दौड़कर आये और घायल कमलेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ एक दिन भर्ती रहने के बाद कमलेश शर्मा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे सुंदरलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हमले में प्रयोग की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

ये भी पढ़ें – रिश्वत मांग रहा कंपाउंडर चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे, कैदी के इलाज के लिए मांगे रुपये

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews