
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा (Chinese Manjha) की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध लगा चुकी है। मैं सख्त चेतावनी देता हूं कि चाइनीज मांझा बेचने वालों पर उज्जैन जैसी ही कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े… MP News: कक्षा 6 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 27 फरवरी को परीक्षा, इन जिलों में होगी आयोजित
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रतिबंध होने के बाद भी चाइनीज मांझा बेचने की घटनाएं सामने आ रही है। हमने इसको बहुत गंभीरता से लिया है। अब जो भी चाइनीज मांझा बेचते पाया गया उसके खिलाफ वैसी ही कार्यवाही होगी जैसी उज्जैन में हुई है।पुलिस (MP Police) अब पतंग व मांझा बेचने वालों पर विशेष नज़र रखेगी।
यह भी पढ़े.. MP की इन ट्रेनों में फिर शुरु हुई MST की सुविधा, 20 जनवरी तक ये ट्रेनें निरस्त, किराया होगा वापस
गौरतलब है कि चाइनीज मांझा में उलझकर उज्जैन (Ujjain) में नेहा आंजना नाम की एक युवती की शनिवार को मौत हो गई थी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक स्कूटी से जा रही आंजना की पतंग उड़ाने वाली चाइनीज डोर से गला कट गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना उज्जैन के जीरो प्वाइंट ओवरब्रिज की है। चाइनीच डोर से गला कटने के बाद युवती को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
#MadhyaPradesh में सरकार चायनीज मांजे की बिक्री पर पहले ही रोक लगा चुकी है।#Ujjain की दुखद घटना के बाद भी चाइनीज मांजे का अवैध व्यापार करने वाले नही सुधरे, तो उनके खिलाफ भी उज्जैन में लिए गए एक्शन की ही तरह मकान-दुकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। pic.twitter.com/Wgxk6kegw3
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 17, 2022
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

