MP News : दर्दनाक हादसा, पेड़ से अचानक टकराई कार, 4 लोग जिंदा जले, मौके पर पुलिस

harda

Harda Road Accident : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में आज बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 4 लोग जिंदा जल गए। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में बैठे लोगों को निकलने का मौका भी नहीं मिला , फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह 7 बजे हुआ है। घटना टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास की है। यहां एक कार, जिसमें 4 लोग बैठे हुए थे, अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जल्दी हुआ कि गाड़ी में बैठे लोगों को समझ ही नहीं आया और ना ही उन्हें बाहर निकलने का मौका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है, फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा। अपडेट जारी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews