#indiafightscorona: स्वाथ्य विभाग के मैदानी अमले से रूबरू होंगे नरोत्तम

#indiafightscorona: स्वाथ्य विभाग के मैदानी अमले से रूबरू होंगे नरोत्तम

भोपाल।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महामारी के बीच गृह एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार 26 अप्रैल को रात्रि 8:00 बजे स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले से संवाद करेंगे। जहां वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेडिकल स्टाफ के साथ संवाद करेंगे। वहां मिश्रा उनकी समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनका हौसला अफजाई भी करेंगे।

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा(narottam mishra) 26 अप्रैल रात के 8:00 बजे कोरोना योद्धा(corona warriors) के मैदानी अमले के साथ होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग(video conferencing) के जरिए उनके समस्या जानने के साथ-साथ वह उनके किए गए कार्यों के लिए उनका हौसला अफजाई करेंगे। बता दे कि प्रदेश के समस्त संभाग जिला एवं विकास खंड के चिकित्सक और मेडिकल ऑफिसर से एलएचवी, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ(paramedical staff) से संवाद करते हुए वह उनसे प्रदेश में तेजी से फैल रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए सुझाव पर भी चर्चा करेंगे।

वही अगर आपके कोई सवाल लिए सुझाव है तो वह आज 25 अप्रैल शनिवार शाम 6:00 बजे तक आप नरोत्तम मिश्रा के फेसबुक(facebook), ट्विटर(twitter) अथवा फेसबुक पेज(facebook page) के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भेज सकते हैं। जिसके बाद कल होने वाली संवाद में वह इसके ऊपर चर्चा करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews