International Yoga Day: परिवार संग CM ने किया योग, प्रदेशवासियों से की ये अपील

International Yoga Day: परिवार संग CM ने किया योग, प्रदेशवासियों से की ये अपील

भोपाल।

विश्व योग दिवस(International Yoga Day) के मौके पर मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में भी योग(yoga) का अभ्यास किया गया। जगह जगह लोगों ने योग की क्रिया संपन्न की और इसे डिजिटल(digital) माध्यम सेलोगों के साथ साझा भी किया। वहीँ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) ने भी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर ही योग किया। उन्होंने घर पर ही योग की क्रियाएं की और आसन लगाये। वहीँ उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को विश्व योग दिवस की शुभकामनायें दी है।

मुख्यमंत्री अपनी पत्नी साधना सिंह सहित बेटे कार्तिक और कुणाल के साथ योग अभ्यास किया। वहीँ उन्होंने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा था कि कोरोना की वजह से घर पर रहकर ही प्राणायाम करें। साथ ही उन्होंने कहा कि निरोगी काया किसी भी इंसान का पहला सुख होता है। हमारा शरीर कर्तव्यों के निर्वहन का माध्यम है। इसलिए इसे स्वस्थ रखें। निरोग के लिए योग जरूरी है, इसलिए योग एक दिन नहीं बल्कि हर दिन योग करें। इधर सीएम शिवराज के अलावा बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सामूहिक योग हुआ। जहां प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ बीजेपी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से योग किया।

दूसरी तरफ भोपाल में लोगों ने कॉलोनी के पार्क में योग कर डिजिटल माध्यम से इस आयोजन में हिस्सा लिया। बता दें कि 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रदेश में बड़े स्तर पर इसका आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस बार कोरोना के कारण बड़े स्तर पर योग दिवस का आयोजन नहीं किया। इससे पहले भोपाल में हर साल लाल परेड मैदान पर इसका आयोजन किया जाता रहा है। इसमें मुख्यमंत्री और स्कूल के बच्चों समेत अन्य लोग शामिल होते थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews