यातायात जागरूकता के लिए हजारो लोगो ने लिया महासंकल्प

यातायात जागरूकता के लिए हजारो लोगो ने लिया महासंकल्प

जबलपुर।संदीप कुमार।

शहरमें प्रत्येक वर्ष करीब 400 लोग सड़क दुर्घटना में मौत के मुँह में चले जाते है। यही वजह है कि जबलपुर के यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने आज एक नई पहल की। शहर के राइट टाउन स्टेडियम में आज एक साथ हजारो लोगो ने मिलकर यातयात के प्रति महासंकल्प लिया। इस कार्यक्रम में स्कूल-कालेज के बच्चो के साथ साथ मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, रेंज के आई जी भगवत सिंह चौहान,डीआईजी मनोहर वर्मा,कलेक्टर भरत यादव,एसपी अमित सिंह,महापौर स्वाति गोडबोले सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में जबलपुर मेयर स्वाति गोडबोले ने सभी लोगो को शपथ दिलाई की वाहन चलाते समय सभी लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करेंगे।साथ ही अन्य लोगो को ट्रफिक नियमो का पालन के लिए संदेश भी देंगे।कार्यक्रम में उपस्थित मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि ट्रफिक पुलिस की ये अनूठी पहल है जिसका स्वागत किया जाता है।उन्होंने ये भी कहा कि ये कोशिश है यातायात के प्रति लोगो को जागरूक करने की जो कि इतनी भीड़ के जरिये देखी जा रही कि ये प्रयास सफल रहा।

कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंडिया हेड आलोक कुमार भी मौजूद थे जिन्होंने की इस कार्यक्रम के सफल होने पर मंच पर ही आवार्ड से नवाजा।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज एक सर्टिफिकेट दिया गया है और अब 15 दिन के पश्चात सभी चीजों को चेक करने के बाद पुनः सर्टिफिकेट दिया जाएगा।बताया ये भी जा रहा है कि करीब 15 हजार लोगों ने आज एक साथ यातायात जागरूकता को लेकर महासंकल्प लिया है जो कि एक रिकॉर्ड है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews