तालिबान पर पोस्ट के बाद कंगना रनौत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक! एक्ट्रेस ने बताया अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र

तालिबान पर पोस्ट के बाद कंगना रनौत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक! एक्ट्रेस ने बताया अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। कभी अपने बोल्ड बयानों को लेकर तो कभी आउटफिट कंट्रोवर्सी के कारण वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वो खबरों में हैं और इस बार उन्होने दावा किया है कि उनके इंस्‍टाग्राम अकाउंट को हैक (Instagram Hacked) करने की कोश‍िश की गई है। यही नहीं, उनका दावा है कि चीन (China) में बैठे किसी व्यक्ति ने उनके अकाउंट को हैक किया और तालिबान (Taliban) पर लिखी गई सारी पोस्ट डिलीट कर दी है। कंगना ने इसे अंतरराष्‍ट्रीय साजिश बताया है।

कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, DA में 25 फीसद का इजाफा

कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा है “बीती रात मुझे इंस्टाग्राम अलर्ट आया कि किसी ने चाइना से मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश की है। फिर वो अलर्ट अचानक चला हो गया और आज सुबह तालिबान के बारे में मेरी सभी स्टोरीज गायब हो चुकी थी। इसके बाद मेरा अकाउंट बंद हो गया था। मैंने इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल किया जिसके बाद मुझे इसका एक्सेस मिल पाया। लेकिन फिर जैसे ही मैं इसपर कुछ लिखने की कोशिश करती हूं, अकाउंट बार-बार अकाउंट से लॉग आउट हो रहा है। इस स्टोरी को लिखने के लिए मुझे अपनी बहन का फोन लेना पड़ा, क्योंकि उसके फोन पर मेरा अकाउंट खुला रहता है। यह बहुत बड़ा अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र है..अविश्वसनीय”। फिल्‍म ‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी कंगना  का कहना है कि इसते पीछे कोई अंतर्राष्ट्रीय साजिश है। बता दें कि इसी साल मार्च में विवादित पोस्ट को लेकर कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट भी ट्विटर द्वारा हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद उन्होने बयान दिया था कि वे अब अपने इंस्टाग्राम से भी बैन होने का इंतजार कर रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews