Kotak Mahindra Bank: 400 इंजीनियर को नौकरी देगा कोटक महिंद्रा बैंक, अपने IT इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की बना रहा योजना

RBI द्वारा आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में कमी के कारण कोटक महिंद्रा बैंक के ऑनलाइन चैनलों पर रोक लगा दी थी। वहीं इसके बाद अब अपने आईटी सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए बैंक 400 इंजीनियरों की भर्ती करने का प्लान बना रहा है।
Kotak Mahindra Bank: 400 इंजीनियर को नौकरी देगा कोटक महिंद्रा बैंक, अपने IT इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की बना रहा योजना

Kotak Mahindra Bank: इस साल, कोटक महिंद्रा बैंक करीब 400 इंजीनियरों की भर्ती करने का प्लान बना रहा है। दरअसल हाल ही में, RBI ने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में कमी के कारण बैंक के नए क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन चैनलों से अकाउंट खोलने पर रोक लगाने का बड़ा निर्णय लिया है। वहीं इस परिस्थिति में, बैंक ने अपने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए इंजीनियरों की भर्ती करने का निर्णय लिया है।

पिछले 2 सालों में बैंक ने की बड़ी भर्तियां:

दरअसल बैंक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, मिलिंद नागनूर, के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक ने पिछले दो सालों में 500 से अधिक इंजीनियरों की भर्ती की है। इन इंजीनियरों को गूगल और अमेज़न जैसी विश्वसनीय कंपनियों के साथ-साथ पेटीएम और फोनपे जैसी कंपनियों से भी हायर किया गया है।

जानकारी के अनुसार नागनूर और भवनीश लाठिया को बैंक ने 2022 में नियुक्त किया था। नागनूर कोटक में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उच्च स्तर की भर्ती मानी जाती है, जबकि लाठिया को ग्राहक अनुभव के डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया था। नागनूर ने पहले अमेरिका की फिनटेक कंपनी अर्ली वार्निंग सर्विसेज में काम किया है, जबकि लाठिया ने लगभग दो दशक तक अमेज़न में काम किया है।

RBI द्वारा कही गई बड़ी बातें:

दरअसल RBI ने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान दिया था। जानकारी के अनुसार बैंक के आईटी इन्वेंट्री मैनेजमेंट, यूजर एक्सेस मैनेजमेंट, वेंडर रिस्क मैनेजमेंट, डेटा सिक्योरिटी और डेटा लीक प्रिवेंशन स्ट्रैटेजी जैसे क्षेत्रों में गंभीर कमियों का खुलासा RBI ने किया गया था। सूचना के मुताबिक यह समस्याएं पिछले दो सालों से देखी जा रही थीं, लेकिन बैंक ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया था।

जानकारी के अनुसार मजबूत आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते, बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) और उसके ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग चैनलों में पिछले दो सालों में लगातार आउटेज का सामना किया गया। सबसे हाल का आउटेज 15 अप्रैल को हुआ था, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

बैंक की कमियों को करना होगा दूर:

अब, बैंक को RBI की पहले से मंजूरी लेने के साथ-साथ , बैंक के एक्सटर्नल ऑडिट के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा भी की जाएगी। बैंक को RBI के इन्स्पेक्शन और एक्सटर्नल ऑडिट में दर्ज की गई सभी कमियों को दूर करने का भी आदेश दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews