इस जिले के प्रसिद्ध मन्दिर में लाखों की चोरी, पुलिस पड़ताल में जुटी

इस जिले के प्रसिद्ध मन्दिर में लाखों की चोरी, पुलिस पड़ताल में जुटी

भिंड।

कोरोना की वजह से शुरू हुए लॉक डाउन के बीच प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। जहां एमपी के भिंड जिले से एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरी भिंड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम से लाखों की चोरी हुई है। पुलिस के मुताबिक लगभग 30 लाख की चोरी की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दरअसल रविवार देर रात जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में चोरों ने मंदिर के दरवाजे के ताले तोड़कर तिजोरी से लगभग 30 लाख रुपए नगद की चोरी की है।वहीं चोर अन्य सोने व चांदी के आभूषण भी चुराकर ले गए हैं। मैं इसके अलावा चोरों ने मंदिर की दानपेटी हो फिर भी ताले तोड़कर नगदी चुराए हैं।

इधर मंदिर में जांच करने पहुंचे एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 30 लाख रुपए नगद की चोरी के साथ साथ सोने चांदी के आभूषण की चोरी की गई है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews