MP Board ने ONLINE जारी किया 9वीं-11वीं का रिजल्ट, ऐसे करे चेक

MP Board

भोपाल।
कोरोना अलर्ट को देखते हुए मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP Board) ने 9वीं और 11वीं कक्षा का
रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया है। विद्यार्थी विमर्श पोर्टल vimarsh.mp.gov.in पर विकासखंड, विद्यालय व कक्षा के चयन के बाद परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। यह पहला मौका है जब शासकीय स्कूलों की स्थानीय कक्षाओं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अब तक माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा केवल 10वीं और 12वीं यानी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम ही ऑनलाइन घोषित किया जाता था, लेकिन ये पहली बार हुआ है कि कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन घोषित किए गए हैं।

दरअसल, कोरोना वायरस के चलते स्कूलों का अवकाश घोषित है, ऐसे में शिक्षकों द्वारा स्कूलों में बैठकर रिजल्ट बनाना और छात्रों को देना संभव नही था।इसके चलते सभी प्राचार्य को तय प्रपत्र में परीक्षा परिणाम स्कैन कर पीडीएफ फार्मेट में विमर्श पोर्टल vimarsh.mp.gov.in पर अपलोड करने को भी कहा गया। इसके बाद विभागीय विमर्श पोर्टल पर पहली बार ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया गया है, छात्र-छात्राएं घर बैठे ही अपने परीक्षा परिणाम देख सकें।हालांकि मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP Board) ने पहले ही इसकी कवायद शुरू कर दी थी। साथ ही विभाग ने स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए थे कि 9वीं और 11वीं कक्षाओं के रिजल्ट बोर्ड के विर्मश पोर्टल vimarsh.mp.gov.in पर अपलोड करें। आयुक्त जयश्री कियावत ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। विद्यार्थियों से कहा गया है कि स्कूल में न आयें। घर पर ही फोन अथवा लैपटॉप पर विकासखण्ड, विद्यालय तथा कक्षा के चयन के बाद परीक्षा परिणाम देखें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews