MP By-election: अनोखे तरीके से जनता के बीच पहुंचे BJP नेता, Congress ने कसा तंज

MP By-election: अनोखे तरीके से जनता के बीच पहुंचे BJP नेता, Congress ने कसा तंज

इंदौर।

भले ही मध्यप्रदेश में अभी तक उपचुनाव की तारीखों को लेकर आधिकारिक घोषणा ना हुई हो लेकिन प्रदेश में दोनों पार्टियां उप चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टियां अपने अपने तरीके से जनता के बीच पहुंच रही हैं। वही उनसे संपर्क साधने की भी कोशिश कर रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर सीट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। सांवेर से बीजेपी नेता उपचुनाव में जीत के लिए वोट मांगने कुछ अलग तरीके से जनता के बीच पहुंचे हैं।

दरअसल इंदौर के सांवेर के खजुरिया गांव में आज चुनावी चौपाल के तहत बैठक होनी थी। जिस में शामिल होने के लिए सांसद शंकर लालवानी घोड़े पर सवार होकर चौपाल में पहुंचे। वही उनके साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर भी घोड़े पर दूल्हे के वेश धारण किए बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। यह लोग इंदौर के सांवेर सीट पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने मीडिया को बयान देते हुए कहा की घुड़सवारी दस्ता से बीजेपी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि रणबांकुरे चुनावी रण में उतर चुके हैं। और यह बीजेपी की सैन्य टुकड़ी बीजेपी नेताओं के लिए वोट मांग रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी ने अधिक से अधिक लोग को साधने की कोशिश में राजनीतिक चौपाल की व्यवस्था की है। जिसके तहत जिले के प्रमुख गांव में लोगों से संपर्क साध कर उनकी परेशानियों का आकलन बीजेपी कर रही है।

हालांकि बीजेपी नेताओं के इस अचरज भरे वोट मांगने के तरीके पर कांग्रेसी नेताओं ने तंज कसा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने कहा कि बीजेपी नेता कितने भी घुड़सवारी करके जनता के बीच पहुंचे जनता उनके बारात को लौटा ही देगी। जनता अब समझदार हो चुकी है और वह अच्छे से जानती है कि बीजेपी नेता एक बार फिर उनके वोट के साथ विश्वासघात करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews