MP के इस गांव ने किया मतदान का बहिष्कार, जानिए क्या है पूरा मामला

mp election

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश चुनाव में चुनाव आयोग की तरफ से भले ही शत प्रतिशत मतदान कराने की पुरजोर तैयारी की जा रही है। मतदाता जागरूकता अभियान के लिए तमाम तरह के जतन भी किए जा रहे हों पर आज भी जिले भर के कई ग्राम ऐसे हैं, जो मूलभूत सुविधाओं के लिए मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। इन ग्रामीणों का कहना है कि भले ही हम आजाद देश के गांव हों पर सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। कोई ग्रामवासी मतदान का बहिष्कार नहीं करना चाहता है लेकिन शासन व प्रशासन की कार्यशैली के चलते हम ग्रामवासियों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सड़क नहीं बनेगी तो वोट नहीं करेंगे

बता दें कि भिंड जिले के लहार विधानसभा के रुरई गांव में ग्रामीण इस बार मतदान नहीं कर रहा है क्योंकि ग्रामीणों ने आरोप लगाए है कि हमारे गांव को मूलभूत सुविधाओं से आज भी हम लोग कोसों दूर रखा गया हैं। इस कारण से सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर फैसला लिया कि इस बार मतदान नहीं करेंगे जब तक गांव में सड़क नहीं बनेगी तब तक कोई भी गांव के लोग मतदान नहीं करेंगे वहीं मौके पर लहार विधानसभा के ऑब्जर्वर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि तुम्हारी शिकायत हमने दिल्ली तक पहुंचा दी है और तुम्हारी सड़क जरूर बनेगी लेकिन मतदान आप जरूर करें लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अब तक अड़े हुए हैं। उन्होंने मतदान नहीं किया है।

[dgv_vimeo_video id=”885622785″]

ग्रामीणों का कहना है कि हमने शासन प्रशासन से लेकर विधायक एवं जनप्रतिनिधि एवं सांसद से लेकर कई लोगों से शिकायत की लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई इस वजह से सभी लोगों ने फैसला लिया है कि मतदान का बहिष्कार करेंगे अभी तक रूरई गांव में एक भी वोट नहीं डाला गया है।

[dgv_vimeo_video id=”885623272″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews