MP IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, 29 आईएएस और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश में 39 आईएएस और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित सिसोनिया को अपर आयुक्त नगर पालिका निगम, इंदौर बनाया गया है। 
ias transfer

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। बड़े पैमाने पर आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार की शाम इस संबंध में आदेश जारी किया है।

मंदसौर, धार, डींडोरी, सीधी, खंडवा, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा और शहडोल जिला पंचायत में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। अपर सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर अमित तोमर को तैनात किया गया है। कई जिलों के अपर कलेक्टर भी बदले गए हैं।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (MP Transfer News)

सरिता बाला ओम प्रजापति को जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), भोपाल का संचालक बनाया गया है। जमुना भिड़े को उप सचिव उद्यनिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग पद पर तैनात किया गया है। अर्थ जैन को अलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जोबट पद पर तैनात  किया गया है।अनीशा श्रीवास्तव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिपरिया नर्मदा पुरम पद पर नियुक्त किया गया है। विशाल धाकड़ को धार जिला सहायक कलेक्टर के पद से हटाकर वन विभाग अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है। छतरपुर जिला  सहायक कलेक्टर कार्तिकेय जायसवाल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है। बिछिया जिला मंडला अनुविभागीय धिकारी (राजस्व) के पद पर सोनाली देव को तैनात किया गया है।

सिद्धार्थ जैन को भोपाल जिला अपर कलेक्टर, रोहित सिसोनिया को इंदौर नगर पालिका निगम का अपर आयुक्त, कुमार सत्यम को ग्वालियर का अपर कलेक्टर और ज्योति शर्मा को इंदौर अपर कलेक्टर बनाया गया है। मुख्यमंत्री उपसचिव पद पर संदीप केरकेट्टा को तैनात किया गया है। राजेश कुमार को जैन को मंदसौर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अभिषेक चौधरी को धार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ नागार्जुन बी गौड़ा को खंडवा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी और प्रखर सिंह को अलीराजपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। आईएएस अफसर के स्थानंतरण की पूरी सूची नीचे दी गई है।


राज्य प्रशासनिक सेवा इन अफसरों का हुआ स्थानंतरण (IAS PCS Officers Transfer)

प्रदेश में 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है। डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अपर आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। भास्कर गोयल को प्रभारी डिप्टी कलेक्टरझाबुआ बनाया गया है। खरगोन संयुक्त कलेक्टर पर सत्यनारायण दरें होंगे। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग उप सचिव पद की जिम्मेदारी अरुण कुमार सिंह को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग उप सचिव पद पर जयेन्द्र कुमार विजयवत को तैनात किया गया है।

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews