MP 10th Topper: अभिनव को तन्खा ने भेजा लैपटॉप, पूर्व मंत्री चौधरी के फाउंडेशन ने दिए 25 हजार

MP 10th Topper: अभिनव को तन्खा ने भेजा लैपटॉप, पूर्व मंत्री चौधरी के फाउंडेशन ने दिए 25 हजार

भिण्ड।गणेश भारद्वाज

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने हाई स्कूल में प्रदेश टॉपर अभिनव को लैपटॉप भेजा वहीं पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने अभिनव के घर पहुंच कर मिठाई खिलाई और अपने चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन फाउंडेशन की ओर से स्कॉलरशिप के रूप में दिया 25 हजार का चैक मेहगांव अभिनव के निवास पर पहुंचकर भेंट किया। चौधरी राकेश ने अभिनव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अभिनव ने अपनी पढ़ाई की दम पर न केवल अपना और अपने परिवार का बल्कि मेहगांव क्षेत्र का नाम पूरे मध्यप्रदेश में रोशन किया है इसके लिए वह और उसका परिवार और स्कूल का परिवार भी बधाई का पात्र है। इस फाउंडेशन के सचिव मेहगांव के पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी हैं। इस मौके पर अभिनव के पिता नीरज शर्मा के अलावा महिलाओं के रामअवतार चौधरी सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।

इस साल की मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने पर प्रिय अभिनव को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपको न केवल अपने विद्यालय ठाकुर दुर्ग सिंह भदोरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहगाँव बल्कि संपूर्ण ज़िले का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई।

मुझे आपको यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि चौधरी दिलीप सिंह फ़ाउंडेशन, भिण्ड, म.प्र. की ओर से हम आपको चौधरी दिलीप सिंह स्कालर्शिप पुरस्कार 2020, सालाना 25,000 रुपए की छात्रवृत्ति आपके उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छी पढ़ाई के लिए पुरस्कृत करना चाहते हैं।फ़ाउंडेशन की ओर से, मैं आपकी सफलता के लिए आपको हार्दिक बधाई देना चाहूँगा – हमें आप पर गर्व है। ईश्वर से आप के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews