MPPSC NEWS : मप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया साल 2021-22 का टाइम टेबल।

MPPSC NEWS : मप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया साल 2021-22 का टाइम टेबल।

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021–2022 के लिए मध्य प्रदेश राज्य सेवा आयोग ने आज टाइम टेबल जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक MPPSC 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को होगी। परीक्षा के परिणाम मई 2022 में घोषित होनी की संभावना बताई गई है।

इसके अलावा आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि MPPSC 2019 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर माह में जारी किया जा सकता है, जिसमें चयनित छात्रों के इंटरव्यू फरवरी 2022 में लिए जाएंगे। इंटरव्यू के परिणाम मार्च 2022 में घोषित किए जाएंगे।

Recruitment 2021: इन पदों पर निकली वैकेंसी, 28 दिसंबर तक करें आवेदन, जाने पात्रता सहित अन्य जानकारी

25 जुलाई को हुए राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन परीक्षा 2020 के परिणाम भी इस माह घोषित किए जा सकते हैं। MPPSC द्वारा जारी किए गए कैलेंडर को आप http://mppsc.nic.in की वेबसाइट पर जाकर “What’s New” के सेक्शन के अंतर्गत देख सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews