महिला अधिकारी से नेताजी की बदतमीजी, बोले खोद के निकाल लाऊंगा, वीडियो वायरल

महिला अधिकारी से नेताजी की बदतमीजी, बोले खोद के निकाल लाऊंगा, वीडियो वायरल

रतलाम, सुशील खरे।  रतलाम जिले के जावरा विधानसभा की पिपलोदा तहसील की महिला तहसीलदार (Tahsildar)  के साथ एक नेता पुत्र का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें महिला अधिकारी से बदतमीजी करते हुए नजर आ रहे हैं। किरण बरबड़े नाम की तहसीलदार (Tahsildar) इन नेताजी को सलीके से बात करने की समझाइश दे रही है लेकिन नेता पुत्र हैं कि वह लगातार उनसे डिटेल मांगते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – नहीं थम रही कांग्रेस में सियासत, प्रवीण पाठक ने दिया अरुण यादव को ये जवाब

दरसअल वीरेंद्र सिंह सोलंकी नाम के यह नेता पुत्र आलोट नगर पालिका के पूर्व परिषद अध्यक्ष के पुत्र हैं जो जिला पंचायत उपाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह मैडम से बोल रहे हैं कि मैडम समझ जाना ।कांग्रेस का शासन फिर आ सकता है। बीजेपी की चमचागिरी बंद कर दीजिए सरकार तो कभी भी चली जाएगी लेकिन आपकी नौकरी 30 – 32 साल की है कहीं से भी खोद के उठा लाएंगे। इस बदतमीजी के वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे रतलाम जिले में अधिकारियों में आक्रोश है और जल्द कोई कार्रवाई की जा सकती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews