नवागत SP ने संभाला पदभार, अपराधियों को अल्टीमेटम

नवागत SP ने संभाला पदभार, अपराधियों को अल्टीमेटम

देवास।अमिताभ शुक्ला

देवास में नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल ने पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है और उन्होंने साफ कर दिया है , कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि। जिस भी गतिविधि के आगे अवैध शब्द लगा हो वह नहीं चलेगी । चाहे अवैध शराब , अवैध खनन , अवैध जुवा सट्टा हो ।

इसी के साथ कोरोनावायरस संक्रमण के काल के चलते जो भी आवश्यक कदम है। वह उठाए जाएंगे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो चाहे मास्क लगाने के संबंधित अभियान हो वह भी पुलिस चलाएगी और अपनी सोशल जिम्मेदारी का भी पालन करेगी । साथ ही देवास जिले में जो ट्रैफिक व्यवस्था है , उसमें भी जो आवश्यक सुधार है उसको लेकर कदम उठाए जाएंगे । साथ ही देवास की ट्रैफिक व्यवस्था ला एंड आर्डर व्यवस्था भी सुधारी जाएगी ।

धार्मिक त्योहारों पर मास गैदरिंग होती है उसको लेकर भी पुलिस अपना मैनेजमेंट सुधार के साथ करेगी । देवास के पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल ने अपनी प्राथमिकताये बताई और देवास में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews