Damoh News: अब पूर्व मंत्री के भाई और दिग्गज Congress नेता होंगे BJP में शामिल

Damoh News: अब पूर्व मंत्री के भाई और दिग्गज Congress नेता होंगे BJP में शामिल

दमोह, आशीष कुमार जैन। आज के दौर की राजनीति में अवसर को सर्वोपरि माना जाता है, हालाँकि BJP और Congress दोनों ही राजनैतिक दल विचारधारा को सबसे ऊपर बताते हैं मगर जब चुनाव आते हैं तो बहुत कुछ बदल जाता है और यही बात चुनावों के समय खुलकर सामने आ जाती है। राजनैतिक दल एक दूसरों के यहाँ के दिग्गज नेताओं को अपने पक्ष में करने में जोर आजमाइश करने लगते हैं। अब ऐसा ही दमोह उप चुनाव में देखने को मिल रहा है।  खबर है कि  पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता पंडित मुकेश नायक के भाई पंडित सतीश नायक भी जल्दी ही भाजपा (BJP) में शामिल होने वाले हैं।

दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) दोनों ही पार्टियों में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का आने -जाने का दौर जारी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा कांग्रेस (Congress) के बड़े और कद्दावर नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के प्रयास जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के दमोह आगमन के पहले ही कांग्रेस (Congress) के बड़े  नेता पूर्व मंत्री के भाई, दिग्गज कांग्रेसी (Congress) के भाजपा (BJP) में शामिल होने की बात खुलकर सामने आ गई है।

अमूमन होता यह है कि किसी भी नेता के पार्टी में शामिल होने का खुलासा नेताओं के शामिल होने के साथ ही होता है। लेकिन दमोह में भारतीय जनता पार्टी (BJP)  में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता द्वारा बाकायदा अपने समर्थकों को निमंत्रित करके उनके घर मुख्यमंत्री एवं पार्टी के अध्यक्ष आगमन की सूचना प्रसारित की गई है। पूरी उम्मीद भी है कि उसी दौरान वे भाजपा (BJP) में शामिल होंगे।

पंडित सतीश नायक होंगे भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश की कांग्रेस (Congress) सरकार में मंत्री रहे कद्दावर कांग्रेस (Congress) नेता पंडित मुकेश नायक के भाई और स्वयं जनपद अध्यक्ष रहे पंडित सतीश नायक दमोह उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। इस बात के कयास कुछ दिनों से लगाए जा रहे थे और इसी बीच यह खबर पुख्ता होकर निकल कर सामने आ रही है कि पंडित सतीश नायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ देने के लिए मन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें – NCP प्रमुख शरद पवार की तबियत बिगड़ी ब्रीच कैंडी में हुई जांच, 31 मार्च को होगी सर्जरी

ऐसे हालात में एक आमंत्रण पत्र भी प्रकाशित कराया गया है। जिसमें पंडित सतीश नायक के समर्थकों को यह आमंत्रण पत्र दिया गया है। जिसमें 30 मार्च को दोपहर 1:30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आगमन की सूचना है। संभवतः इसी दौरान पंडित सतीश नायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे और कांग्रेस का हाथ छोड़ेंगे। मालूम हो कि इसके पहले भी अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा (BJP) में शामिल हो चुके हैं। लेकिन नायक परिवार से जुड़े पंडित सतीश नायक का भाजपा (BJP) में शामिल होना आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा (BJP) का लाभ कराएगा, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews