अब सहकारिता विभाग में की गई राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त

अब सहकारिता विभाग में की गई राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त

भोपाल। राज्य सरकार ने बुधवार को प्रदेश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं में नियुक्त सभी अशासकीय प्रशासकों की नियुक्ति तत्काल समाप्त किए जाने के निर्देश जारी कर दिये हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रमुख सचिव सहकारिता एवं पंजियक सहकारी संस्थाओं को ये निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि उनके स्थान पर शासकीय अधिकारियों की नियुक्ति प्रशासक के रूप में की जाए।

आदेश अंतर्गत अपेक्स बैंक के प्रशासक अशोक सिंह को हटा दिया गया है और पंजीयक सहकारी संस्थाओं को अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है। वहीं दुग्ध महासंघ भोपाल के प्रशासक तवर सिंह को हटाकर उनकी जगह प्रमुख सचिव पशुपालन डीपी आहूजा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश की 29 सहकारी केंद्रीय बैंक से भी प्रशासक हटा दिये गए हैं और उन जिलों के उप पंजीयक सहकारिता को प्रशासक बनाया गया है।

बता दे कि कमल नाथ सरकार ने कांग्रेस नेताओं को उपकृत करने के लिए प्रशासक बनाया था।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में जो प्रशासक बनाए थे, उनमें कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, डॉ.गोविंद सिंह सहित अन्य नेताओं के समर्थकों को तवज्जो दी गई थी। सत्ता परिवर्तन से कुछ दिन पहले ही भोपाल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सुभाष शुक्ला को प्रशासक बनाया गया था। इसी तरह रायसेन, देवास और खरगोन में भी प्रशासक बनाए गए थे लेकिन आपसी विवाद के चलते कार्यभार ग्रहण करने पर रोक लगा दी थी। वहीं, सीहोर, सतना और छतरपुर में पहले से अध्यक्ष पदस्थ है। होशंगाबाद, खरगोन, खंडवा और देवास में कलेक्टर प्रशासक हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews