मध्यप्रदेश में अब गुंडे-बदमाशों का जुलूस नहीं निकाल पाएगी पुलिस, PHQ ने दिए सख्त निर्देश

मध्यप्रदेश में अब गुंडे-बदमाशों का जुलूस नहीं निकाल पाएगी पुलिस, PHQ ने दिए सख्त निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में पुलिस (Police) अब गुंडे, बदमाश, अपराधियों का जुलूस नहीं निकाल पाएगी| एक के बाद एक लगातार अलग अलग जिलों में आरोपियों का सड़क पर पीटते हुए जुलूस निकालने के वीडियो रोजाना वायरल हो रहे हैं| इस बीच पुलिस मुख्यालय (Police Headquarter) ने सभी पुलिस जोन के आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर कहा है कि अपराधी का जुलूस नहीं निकाला जाए|

पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी कर कहा है कि अब जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। आरोपी, संदेही और गिरफ्तार लोगों को पुलिस सार्वजनिक नहीं करेगी। सभी पुलिस अधीक्षकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। पुलिस मुख्यालय ने तय किया है कि किसी भी अपराधी को पुलिस हिरासत में लेने के बाद उसकी जनता के बीच में परेड नहीं कराई जाएगी। जनता के बीच में अपराधी या बदमाश की परेड नहीं कराने का आदेश पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा के एडीजी कैलाश मकवाना ने दिए हैं।

दरअसल, जब भी किसी बड़ी वारदात, हमले, लूट, छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी होती है, तो बदमाशों में कानून का खौफ और उन्हें सबक सिखाने पुलिस अक्सर सड़क पर आरोपियों का जुलूस निकालती है| लेकिन अब ऐसा नहीं होगा| पिछले दिनों हाई कोर्ट ने एक फैसला सुनाते हुए पुलिस को आरोपियों और संदिग्धों के फोटो जारी करने से रोक लगा दी थी। इसके बाद से मध्यप्रदेश में पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी, संदेही और गिरफ्तार लोगों के फोटो देना बंद कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews