President In Jabalpur: जबलपुर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने की अगवानी

राष्ट्रपति

जबलपुर, संदीप कुमार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) का आज जबलपुर (jabalpur) के डुमना विमानतल (dumna airport) पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के विमान से आज शनिवार की सुबह करीब 9.40 बजे डुमना पहुँचे थे, विमानतल पर राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (governor Anandiben Patel) एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने की तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें… इंदौर में कोरोना के 173 नए मामले, UK वेरिएंट स्ट्रेन से हड़कम्प, नाइट कर्फ्यू के आसार

राष्ट्रपति कोविन्द का डुमना विमानतल पर स्वागत करने के लिये केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस मोहम्मद रफीक, प्रदेश के आयुष एवं जलसंसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर प्रिंसिपल बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर ब्रांच के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस सुजॉय पाल, जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, लखन घनघोरिया एवं विनय सक्सेना, प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, कॉलेज ऑफ मेटेरियल मैनेजमेंट जबलपुर के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर तथा पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी विमानतल पर उपस्थित थे।

राष्ट्रपति श्री कोविन्द ने सभी से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद राष्ट्रपति डुमना विमानतल से सीधे सर्किट हाउस के लिये रवाना हुये , कुछ देर बाद ही राष्ट्रपति और अन्य वीवीआइपी जुडीशियल अकादमी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews