इंदौर में कोरोना के 173 नए मामले, UK वेरिएंट स्ट्रेन से हड़कम्प, नाइट कर्फ्यू के आसार

पूर्व सांसद

इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना (corona) के एपिसेंटर (epicenter) रहे इंदौर (indore) में एक बार फिर कोरोना ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में यहां पर जांच में 6 संक्रमितों में कोरोना का UK वेरिएंट स्ट्रेन (UK variant strain) सामने आया है। कोरोना के UK वेरिएंट के सामने आने से इंदौर में हड़कम्प मच गया और हो सकता है कि 3 दिनों में स्थिति देखने के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू (night curfew) पर कोई ठोस निर्णय लिया जाए।

शुक्रवार रात को इंदौर में CMHO इंदौर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण के 173 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद इंदौर में कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या 60559 जा पहुंची है। वहीं कोरोना से अब तक कुल 933 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी इंदौर में कोरोना के 1378 मरीजों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें… Damoh Crime News: विधायक की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, 2 की हत्या

बता दें कि 20 फरवरी को कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए दिल्ली भेजे गए 106 सैम्पल में से 6 में UK स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। जिसके बाद संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने इस बात पुष्टि कर बताया कि यह वेरियंट ज्यादा तेजी से फैलता है।इसलिए रोको-टोको अभियान काे तेजी और ताकत से लागू करना होगा। वहीं इस मामले में सीएम ने बैठक लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं कहा है कि तीन दिन में स्थिति को देखते हुए नाइट कर्फ्यू पर विचार किया जाएगा। हैरत की बात ये है कि कोरोना के UK वेरिएंट से ग्रसित सभी मरीज पुरुष और इनमें से किसी के भी विदेश आने-जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

कोरोना
इंदौर सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में वैक्सीनेशन को तेज किया जा रहा है वहीं इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लोगों को मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग के पालन करने के प्रति जागरूक किया जाए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews