मंत्री समर्थक ने थाने में दी चौकी प्रभारी को ट्रांसफर की धमकी

मंत्री समर्थक ने थाने में दी चौकी प्रभारी को ट्रांसफर की धमकी

इंदौर।

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आये दिन इनके अपराधों के नए नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच इंदौर से एक घटना सामने आई है। जहाँ एक शख्स ने खुद को मंत्री का समर्थक बताते हुए पुलिस चौकी प्रभारी को तबादले तक की धमकी दे दी। युवक बार बार अपने साथियों को मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) को फोन लगाने को कह रहा था। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने इस घटना की सुचना अफसरों को देते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल मामला इंदौर जिले के खुड़ैल थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली कम्पेल चौकी का है। जहाँ रविवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। तभी एक पक्ष के समर्थक बन एक व्यक्ति थाने पहुंचा। लॉकडाउन के बीच सरकार के निर्देशों का पालन न करते हुए व्यक्ति ने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था। जिसके कारन उसे थाने के अंदर जाने से रोक दिया गया। तभी व्यक्ति भड़क गया और फ़ोन करते हुए अपने साथियों को थाने बुलाने लगा पुलिस ने थाना प्रभारी को तबादले कि धमकी देते हुए उसने कई बार मंत्री तुलसी सिलावट का नाम लिया। युवक ने ये तक कह दिया कि अब इस गांव में या तो युवक रहेगा या थाना प्रभारी। युवक ने थाना प्रभारी को अपशब्द भी कहे।

जिसके बाद कम्पेल चौकी प्रभारी अजय गुर्जर ने मामला दर्ज करते हुए अधिकारियों को इस घटना की सुचना दे दी है। वही युवक द्वारा पुलिस अफसर के साथ अभद्रता और धमकाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसके साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट की भी जमकर सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews