गांजा तस्करी के फरार आरोपी दंपति पर 10 हजार का इनाम घोषित, पुलिस की खोजबीन जारी

गांजा तस्करी के फरार आरोपी दंपति पर 10 हजार का इनाम घोषित, पुलिस की खोजबीन जारी

बालाघाट।सुनील कोरे

11 जुलाई को संडे लॉक डॉउन में पकड़ाए गांजा तस्करी के आरोपी दंपति नवीन और उसकी पत्नी अंजली आज सुबह तबियत का बहाना कर कोतवाली थाने से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि कोतवाली थाने से फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जिले के सभी थानों को अलर्ट करने के साथ ही पड़ोसी जिले मंडला, सिवनी और गोंदिया पुलिस से भी बालाघाट पुलिस लगातार संपर्क में है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भो अपील की है कि यदि वह इन्हें दिखाई देते है तो वह इसकी सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 100 और उनके दूरभाष क्रमांक 7049100425 पर दे सकते है।

https://youtu.be/hU78hgryNRohttps://youtu.be/hU78hgryNRo

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews