लॉक डाउन के बीच MP में RSS नेता के भतीजे की हत्या, सदमे में चाचा की भी मौत

लॉक डाउन के बीच MP में RSS नेता के भतीजे की हत्या, सदमे में चाचा की भी मौत

धार।मोहम्मद अंसार।

लॉक डाउन के बीच धार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने अाई है। जहां एक आरएसएस नेता के भतीजे की कुछ अज्ञात बदमाशों ने तीर मारकर हत्या कर दी है। बता दें कि मृत युवक आरएसएस के जिला कार्यवाहक तेर सिंह का भतीजा था। जिसके मौत की सूचना के बाद आरएसएस के जिला कार्यवाहक की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे जिले में मातम कि स्थिति बन गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दरअसल टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरवली में आर एस एस के कुक्षी जिला कार्यवाहक तेरसिंह सोलंकी के भतीजे नवीन पिता सूरसिंह उम्र 17 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीर मार दिया। जिसे उपचार के लिए तेरसिंह अपनी गाड़ी में टांडा अस्पताल लाये। उक्त घटना की जानकारी देते हुए टांडा के थाना प्रभारी श्री राजू मकवाना ने बताया कि उक्त घटना के तनाव में टांडा में श्री तेरसिंह सोलंकी को ह्रदयघात हुआ। जिसके कारण उनकी वही मृत्यु हो गयी। गंभीर रूप से घायल भतीजे नवीन को उपचार के लिए सरदारपुर औऱ वहा से भोज अस्पताल धार रेफर किया गया उपचार के दौरान नवीन की भी मृत्यु हो गयी।

बता दें कि पूरी घटना ये है कि जब नवीन अपने घर के कुछ काम के लिए बाहर गया था। उसी बीच किसी अज्ञात ने उसे तीर मार दिया था। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जैसे ही खबर फैली। पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जिसके बाद युवक के चाचा तेर सिंह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।जहां युवक कि मौत की खबर के बाद आरएसएस नेता के हृदयाघात से मौत हो गई है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews