रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक सवार पिता पुत्र पर पलटी, पिता की मौत, घटना CCTV में कैद

रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक सवार पिता पुत्र पर पलटी, पिता की मौत, घटना CCTV में कैद

भिण्ड, गणेश भाद्वाज। भिण्ड  से ग्वालियर की तरफ जाने वाली रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया।  सड़क दुर्घटना में रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक सवार में आमने सामने भिड़ंत हो गई।  दुर्घटना में पिता पुत्र घायल हो गए।  गंभीर हालत को देखते  हुए पिता को ग्वालियर रेफर किया गया जहाँ उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसात ग्वालियर रोड पर आइशर ट्रैक्टर एजेंसी के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाइक सवार के ऊपर पलट गई जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए।  पिता की हालत गंभीर होने कारण ग्वालियर रेफर हो गए रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना ट्रैक्टर शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच में जुट गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews