
सतना।पुष्पराज सिंह बघेल
केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड कि मंजूरी के बाद शनिवार से रेलवे ने काउंटर से रिजर्वेशन की सुविधा शुरू कर दी है। एमपी के सतना में भी रेलवे ने चार में से एक रिजर्वेशन काउंटर शुरू किया है। टिकट रिजर्वेशन करने वाला कर्मचारी फेसशील्ड लगाकर बैठा हैं। हाथों में ग्लब्ज़ भी हैं। काउंटर तो खुले मगर पहले दिन अभी रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की भीड़ नहीं उमड़ी।
रेलवे ने काउंटर से रिजर्वेशन करने का फैसला लिया मगर पहले दिन इक्का-दुक्का लोग ही टिकट का रिजर्वेशन कराने टिकट काउंटर तक पहुंचे। सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए रेल प्रशासन ने सर्किल बनाए हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

